दमोह में एक घंटे आंधी-बारिश, 20 मिनट ओले गिरे:दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट; कई जगह पेड़ गिरे

दमोह जिले के कई हिस्सों में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़की और बारिश हुई। हटा में दोपहर 12 बजे से करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान 20 मिनट तक ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी थी। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई। दोपहर 12 बजे तक 38-39 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान घटकर 36 डिग्री हो गया। जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। एक दिन पहले 42 डिग्री तापमान से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान से कई पेड़ गिर गए। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अभी भी बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं।