सिवनी में दो बाइकों की टक्कर में 2 लोग घायल:केवलारी के बिछुआ माल सिद्धघाट रोड पर हादसा

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में रात्रि के समय एक सड़क हादसा हुआ। बिछुआ माल सिद्धघाट रोड पर रात के समय दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों में खापा खैररांजी निवासी अखलेश राजपूत और गंगाटोला निवासी सतेन्द्र मरापे शामिल हैं। अखलेश अपने घर से केवलारी जा रहे थे। वहीं सतेन्द्र केवलारी से गंगाटोला लौट रहे थे। बिछुआ सिद्धघाट के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को केवलारी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। केवलारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।