भाई बोला–कुएं में उतरा, फिर लाश ही बाहर आई:4 को बचाने वाले मनोहर को वीरता पुरस्कार; मंदसौर हादसे में 12 ने गंवाई थी जान
कुएं के अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। सुनकर मनोहर रस्सी के सहारे उतरा। एक-एक करके चार लोगों को कुएं से बाहर निकाल लिया। पांचवी बार जब कुएं में उतरा तो बाहर ही नहीं आ पाया। उसका दम घुट गया और मौत हो गई। यह कहना है कि मंदसौर हादसे में 4 लोगों की जान बचाने वाले मनोहर सिंह के बड़े भाई कमल सिंह का। बता दें कि मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास इको वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक चालक सहित 10 लोगों की कुए में गिर जाने से मौत हो गई थी। हादसे के दौरान 4 लोगों की जान बचाने वाले मनोहर सिंह की भी मौत हो गई थी। मध्यप्रदेश सरकार ने मनोहर को मरणोपंरात वीरता पुरस्कार और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया है। इको वाहन से 14 लोग माता दर्शन करने जा रहे थे रतलाम के खोजनखेड़ा गांव से 14 लोग इको वाहन में सवार होकर मनासा क्षेत्र के आंतरी माता दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन मन्दसौर जिले के बूढ़ा टकरावद रोड पर 1 बाइक सवार सामने आ जाने से ईको वाहन ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क से सटे बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई तो कार में सवार 14 में से 10 लोग मौत के मुंह में समा गए। वहीं 4 लोगों को रेस्क्यू कर जान बचाने वाले मनोहर सिंह भी हादसे का शिकार हो गए और उन्होंने भी अपनी जान गवां दी। आंखों से नहीं रूक रहे आंसू मनोहर सिंह की मृत्यु के बाद परिवार में गम का माहौल है। आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिवारजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि कल तक जो मनोहर उनके बीच में था, आज वह उनके साथ नहीं है। पिता दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए हैं, मानों वह अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हों। वहीं पिता को खोने के बाद दोनों बेटों का भी बुरा हाल है। अभी तक जिस पिता के साए में दोनों बेटे सुकून महसूस कर रहे थे, अब उन्हें पिता मनोहर सिंह के बिना ही रहना होगा। भाई कमल बोला–गैस रिसने से घुट गया दम मृतक मनोहर के बड़े भाई कमल सिंह का कहना है कि घटना वाले दिन हम दोनों घर में प्याज साफ कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज हुई। हमने जाकर देखा तो बाइक को टक्कर मारने के बाद इको वैन कुएं में गिर गई थी। कुएं के अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। यह सुनकर मनोहर रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। चार लोगों को कुएं से बाहर निकालने के बाद वह, पांचवीं बार जब कुएं में उतरा तो बाहर नहीं आ पाए। गाड़ी में गैस रिसाव होने के चलते मनोहर सिंह का दम घुट गया और उन्होंने भी अपनी जान गवां दी। बेटा संजय बोला–मदद के लिए तत्पर रहते थे पिताजी मनोहर के छोटे बेटे संजय का कहना है कि पिताजी का स्वभाव हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का था। पिताजी की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का कहा है। यह जानकारी न्यूज के माध्यम से मिली है। संजय का कहना है कि घर में पिताजी अकेले कमाने वाले थे। अब दोनों भाइयों में से किसी को नौकरी मिलती है तो यह परिवार के लिए अच्छा रहेगा। संजय ने बताया कि परिवार के पास 7 बीघा जमीन है। इसी से परिवार चलता था। मनोहर 2 बेटों जीतेंद्र और संजय सहित पत्नी पुष्पा बाई को छोड़ गए हैं। जांच की जा रही है–एसपी एसपी अभिषेक आनंद से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना में टोटल 12 लोगों की मृत्यु हुई थी, नारायणगढ़ थाने में अपराध पंजीकृत किया गया है और जांच की जा रही है। वाहन में एलपीजी का सिलेंडर लगा हुआ था, वाहन आरटीओ में एलपीजी रजिस्टर्ड है। मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। इसमें से 2-2 लाख रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तो 2-2 लाख रुपए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से दिए जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। संबंधित खबर पढ़ें.... MP के मंदसौर में वैन कुएं में गिरी,12 की मौत:बाइक से टकराई थी; बचाने गए ग्रामीण की जहरीली गैस से जान गई एमपी के मंदसौर में ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। पूरी खबर पढ़ें रतलाम में एक साथ उठीं 8 अर्थी, बिलख पड़े परिजन:4 का उज्जैन-मंदसौर में अंतिम संस्कार; कुएं में वैन गिरने से 12 की मौत हुई थी एमपी के मंदसौर में रविवार दोपहर ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हैं। मरने वालों में 8 लोग रतलाम जिले जबकि 2-2 लोग उज्जैन और मंदसौर जिले के रहने वाले थे। सोमवार सुबह सभी मृतकों का अंतिम संस्कार अलग-अलग गांवों में एक साथ किया गया। पूरी खबर पढ़ें