अशोकनगर में अलसुबह हुई बूंदाबांदी:31 डिग्री पहुंचा दिन का पारा; अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल

अशोकनगर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। अब यह 31.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। गुरुवार की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह करीब 2 घंटे तक घने बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। सुबह 10 बजे से ही हल्के बादलों की वजह से धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक-दो दिन हल्के-हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।