मंदसौर में निकला विहिप दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन:बड़ी संख्या में युवतियां हुई शामिल; विभिन्न चौराहों पर हुआ स्वागत
मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत के नेतृत्व में गुरुवार शाम को एक विशेष पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह यात्रा सरस्वती स्कूल से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं ने साहस, शौर्य और राष्ट्र निष्ठा का प्रदर्शन किया, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चौराहों पर यात्रा का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और मातृ शक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक बना, वहीं युवतियों ने दुर्गा वाहिनी ने संघर्ष, सेवा और संस्कार का संदेश दिया। रैली के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
