कटनी में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत:7 घायल अस्पताल में भर्ती, चौक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे

कटनी में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। वहीं हादसे में 7 लोग घायल भी हैं। हादसा ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में खमतरा गांव के पास विलायत कला स्लीमनाबाद मार्ग पर हुआ है। खमतरा गांव के रहवासी ढीमरखेड़ा से चौक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। खमतरा के समीप एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक शिवानी बर्मन (35), फूलबाई बर्मन (30) और रानी बर्मन (50) खमतरा में रहती थीं। घायलों को ढीमरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। घायलों की स्थिति के अनुसार उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। कार 2 से 3 पलटी खाई कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि कार चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। रोड चिकनी और साफ थी। इसलिए अत्यधिक गति होने के कारण गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी रोड के किनारे जाकर 2 से 3 बार पलटी खाई।