इंदौर में निकली कांग्रेस की जयहिंद यात्रा:मधुमिलन से गीता भवन चौराहे तक हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए

जम्मू के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए सोमवार शाम कांग्रेस ने 'जय हिंद' यात्रा निकाली। यात्रा मधुमिलन चौराहा स्थित जवाहर प्रतिमा से गीता भवन स्थित अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। इस यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, हमारे सैनिक, हमारा गौरव हैं और जय हिंद के नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि हिंदुस्तान के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ललकारने वालों को पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा। यात्रा बैंड-बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ निकाली। यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने किया। यात्रा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस संगठन सह प्रभारी अवनीश भार्गव, सोमिल नाहटा, गजेंद्र सिसोदिया, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, अरविंद बागड़ी, पिंटू जोशी, प्रवक्ता अमित चौरसिया भी मौजूद थे।