अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मल्हारगढ़ में कार्यक्रम:भाजपा नेताओं ने लोकमाता के योगदान को किया याद, कहा- राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अनुकरणीय

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगर परिषद सभा हॉल में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। ‘राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अनुकरणीय’ संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शिवराज सिंह राणा ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक युगप्रवर्तक महिला थीं। मल्हारगढ़ और नारायणगढ़ की संस्थापक रहीं माता: मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने स्वागत भाषण में देवी होलकर के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को रेखांकित किया। मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि माता अहिल्याबाई ने मल्हारगढ़ और नारायणगढ़ की स्थापना की थी। इन दोनों नगरों के बीच तालमेल के लिए उन्होंने शिवगढ़ मार्ग पर शिवलिंग की स्थापना की थी, जहां हरियाली अमावस्या पर वार्षिक मेला लगता है। स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम इस संगोष्ठी में भाजपा के जिला पदाधिकारी, नगर परिषद प्रतिनिधि और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री प्रीति रोकले, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा शर्मिला देवी कछावा और उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री समरथ गहलोत ने किया।