मंत्री बोले- अकबर भी करता था महाराणा प्रताप की तारीफ:सागर में वाहन रैली, जय भवानी के घोष; जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत

सागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की जयंती पर गुरुवार शाम वाहन रैली निकाली गई। यह स्वीडिश मिशन स्कूल परिसर से होकर लालस्कूल चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड, परकोटा, तीनबत्ती, राधा तिराहा होते हुए मोतीनगर चौराहे पर स्थित पद्माकर सभागार में समाप्त हुई। यहां कैबीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल वीर योद्धा थे। उन्होंने देश की आन-वान-शान की लड़ाई लड़ी। महाराजा छत्रसाल ने मुगलों से बुंदेलखंड को आजाद कराया। मंत्री बोले महाराणा प्रताप का सबसे बड़ा दुश्मन अकबर था लेकिन अकबर ने भी महाराणा प्रताप के शौर्य की तारीफ की थी। जयंती पर क्षत्रिय समाज ने रैली निकाली है। रैली के आगे चल रहे डीजे पर महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम के गीतों से वातावरण गूंज रहा था। क्षत्रिय समाज के पुरुष और महिलाएं जय भवानी, हर-हर महादेव जय-जय श्रीराम लगा रही थीं। रैली मार्ग पर रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तीनबत्ती तिराहे पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान राम दरबार और महाराणा प्रताप की झांकी मनमोहक रही। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी समेत बड़ी संख्या में जिले भर से आए क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए।

May 29, 2025 - 19:07
 0  10