बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावक एक साथ दिखे:पर्यटकों ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को एक खास नजारा देखने को मिला। पनपथा बफर जोन में एक बाघिन अपने शावक के साथ वन मार्ग पर दिखाई दी। यह दृश्य रविवार को सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट किया। बफर वाली नाम से प्रसिद्ध यह बाघिन करीब 6 वर्ष की है। उसके साथ मौजूद शावक की उम्र लगभग 6 माह है। घटना के समय बाघिन वनमार्ग पर बैठी हुई थी। इस दौरान उसका शावक जंगल में घूम रहा था। जैसे ही शावक जंगल की तरफ गया, बाघिन भी उसके पीछे चली गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर और बफर एरिया में बाघों का नियमित आवागमन रहता है। यहां बाघ और बाघिन अपनी-अपनी टेरिटरी बनाकर रहते हैं। रिजर्व में वर्तमान में 165 से अधिक बाघ-बाघिन मौजूद हैं। पर्यटक विशेष रूप से शावकों के साथ बाघिन को देखने बफर जोन में सफारी के लिए आते हैं। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन और शावक का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। बाघिन का अपने शावक के साथ यह दृश्य पर्यटकों के लिए यादगार पल बन गया।

Apr 27, 2025 - 15:48
 0  7