बैतूल में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय:कमेटी ने शहर की 12 मस्जिदों का जारी किया शेड्यूल; कहा- स्वच्छता का ध्यान रखें

बैतूल में 7 जून को ईद उल अजहा की नमाज के लिए अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद कमेटी ने समय-सारिणी जारी कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष वसीम कुरैशी ने शहर की सभी मस्जिदों के इमाम और कमेटी सदस्यों की बैठक के बाद ये निर्णय लिया। ईदगाह सदर में सुबह 7:45 बजे नमाज होगी। जामा मस्जिद कोठी बाजार में 8:45 बजे और हसनैन मस्जिद में साढ़े 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। गौसिया रहमानिया मस्जिद में 8:15 बजे और सदर मस्जिद में साढ़े 8 बजे नमाज होगी। नमाज अदा करने का समय
गंज मस्जिद में सुबह 9 बजे, आइशा मस्जिद गंज में 7:15 बजे और गर्ग कॉलोनी मस्जिद में भी 7:15 बजे नमाज होगी। दारुल फलाह मस्जिद में 8:15 बजे, अहले-हदीस मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज शुरू होगी। कादिरीधाम मस्जिद चक्कर रोड पर 8:15 बजे और मेंहदी मस्जिद मुर्गी चौक पर सुबह साढ़े 9 बजे नमाज अदा की जाएगी। कमेटी ने नमाजियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचें और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें। साथ ही कुर्बानी के नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।