शिवपुरी में बारातियों ने टोलकर्मी से मारपीट की, VIDEO:बैरियर तोड़कर भगाई बस; टोल टैक्स देने से मना करने पर हुआ विवाद

शिवपुरी के एनएच-46 स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। टोल टैक्स न चुकाने को लेकर एक बस में सवार बारातियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बारातियों ने टोल बूथ पर तैनात कर्मचारी से मारपीट कर दी और अन्य कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। बाद में टोल बूम(बैरियर) तोड़कर बिना टोल दिए भाग गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हंगामा साफ देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। वर्षा ट्रेवल्स, महिदपुर की एक बस शिवपुरी से गुना की ओर जा रही थी, जिसमें म्याना क्षेत्र के जमरा की बारात सवार थी। जब बस पूरनखेड़ी टोल पर पहुंची तो उसका फास्टैग ब्लॉक था। इस पर बस स्टाफ ने टोल नहीं देने की बात कही और टोल फ्री होने का हवाला देकर वाहन निकालने की कोशिश की। टोलकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप टोलकर्मियों ने नियम अनुसार टोल शुल्क चुकाने की बात कही, जिस पर बस स्टाफ और बारातियों ने विरोध करते हुए टोलकर्मी से झगड़ा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के साथ गाली-गलौज भी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद टोल बूम को क्षतिग्रस्त कर बस को जबरन टोल प्लाजा से निकाल लिया गया। टोल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।