रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, 9 लोग घायल:तीन की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर; शाजापुर के सुदरंसी का मामला

शाजापुर जिले के सुदरंसी गांव में शनिवार रात जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते के विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। सुदरंसी और कमलिया खेड़ी के बीच सुनीता बाई की आधा बीघा और विक्रम सिंह की 15 बीघा जमीन है। दोनों के घर भी यहीं पर हैं। दोनों के बीच रास्ते को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। शनिवार को सुनीता बाई के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। शनिवार सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। इसके बाद शनिवार देर रात को दोनों पक्षों में लाठियां चलीं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुदरंसी ले जाया गया। वहां से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोवर्धन माली, सतीश माली और विक्रम माली की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया। सुंदरलाल माली, गंगाराम माली, सुनीता माली, पिंटू माली, नितेश माली और अजेंद्र माली का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई सुदरंसी पुलिस करेगी।