खिलचीपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति का निधन:बातचीत के दौरान अचानक गिरे, हार्ट अटैक से गई जान

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर पालिका अध्यक्ष रामजानकी मालाकार के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता रामकरण मालाकार का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब वे गोशाला रोड पर खरीदे गए प्लॉट से संबंधित चर्चा के लिए कालाजी की बड़ली पर अपने रिश्तेदार मांगीलाल मालाकार की आरा मशीन पर गए थे। चर्चा के दौरान अचानक गिरे
जानकारी के अनुसार, रामकरण मालाकार सुबह करीब 10 बजे कालाजी की बड़ली पहुंचे थे। वे वहां रामेश्वर मालाकार से खरीदे गए प्लॉट के संबंध में चर्चा कर रहे थे। इस बीच पानी पीने के लिए घर के अंदर गए, जहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पास में मौजूद रिश्तेदार ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल और फिर शासकीय अस्पताल खिलचीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाज और राजनीति में सक्रिय थे रामकरण
रामकरण मालाकार पूर्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में वे माली समाज के अध्यक्ष भी थे और अपनी पत्नी के नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल में सक्रिय सहयोग कर रहे थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, समाजजन और नगरवासी अस्पताल पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज और नगर के प्रति योगदान को याद किया।