सतना के गैवीनाथ धाम मेले से दो डॉक्टर नदारद:श्रद्धालु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया

सतना में पुरुषोत्तम मास मेले के दौरान गैवीनाथ धाम में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मझगवां के खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूपेश सोनी ने मेला ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए दो चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दो कार्य दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, गैवीनाथ धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास मेले के लिए पूर्व में जारी आदेश के तहत डॉ. प्रियंका पाण्डेय (बंधपत्र चिकित्सक, पीएचसी पगार) की ड्यूटी प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाई गई थी। वहीं, बिरसिंहपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह को भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीएमओ द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मेले में भीड़ के बीच एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक मृत्यु हो गई। इस घटना के दौरान दोनों चिकित्सक अपने मुख्यालय में बिना पूर्व सूचना और सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। विभाग का आरोप है कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं और घटना को लेकर जनाक्रोश भी उत्पन्न हुआ। नोटिस में दोनों चिकित्सकों से पूछा गया है कि घटना के समय वे ड्यूटी स्थल पर क्यों मौजूद नहीं थे। साथ ही, श्रद्धालु की मृत्यु किन कारणों से हुई, इस संबंध में अपना अभिमत भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। बीएमओ ने उन्हें दो कार्य दिवस के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए हैं। खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। गौरतलब है कि पुरुषोत्तम मास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 30 मई को विशेष आदेश जारी कर 15 जून तक नियमित मेला ड्यूटी तय की थी।

Jun 2, 2026 - 07:12
 0  0