शादी के एक माह बाद भी सजा राजा का बेडरूम:परिवार बोला- घर का इंटीरियर उसी की पसंद; आखिरी वीडियो सामने आया

राजा रघुवंशी के शिलॉन्ग जाने के पहले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो राजा के घर का ही है, जहां वह घर में बने स्विमिंग पूल में वह अपने परिजन के साथ इंजॉय कर रहा है। ये वीडियो राजा के घर का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। वहीं घर की दूसरी मंजिल पर राजा का बेडरूम है। जो शादी के बाद से आज भी सजा हुआ है। दीवारों पर लाल रंग के गुब्बारे और रिबन लगी है। वहीं बेड के ठीक पीछे की दीवार पर आई लव यू लिखा है, आसपास दिल के शेप के गुब्बारे लगे हैं। राजा के भाई सचिन रघुवंशी, भाई (कजिन) सुनील रघुवंशी ने दैनिक भास्कर को बताया कि राजा शिलॉन्ग जाने के दो दिन पहले यानी 18 मई को वह घर पर ही था। घर में ही बने स्विमिंग पुल में परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती की। काफी खुश था। स्विमिंग पुल में परिवार के बच्चे भी थे। सुनील ने बताया कि मैं राजा का वीडियो बना रहा था और वह मेरे, लेकिन पता नहीं था कि ये उसका इस घर में आखिरी वीडियो होगा। काफी देर तक स्विमिंग पुल में मस्ती की थी। इसके अगले दिन 19 मई को राजा और सोनम उज्जैन गए थे। वहां से लौटने के बाद 20 मई की सुबह राजा शिलॉन्ग जाने के लिए निकल गया था। 20 मई को एयरपोर्ट के लिए अकेला ही गया था राजा राजा के बड़े भाई सचिन ने बताया कि 20 मई को मेघायल जाने के लिए सचिन घर से सुबह जल्दी अकेला ही एयरपोर्ट के लिए निकल गया था। कोई उसे छोड़ने नहीं गया था। वह घर से ही रैपिडो से निकल गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि राजा को सोनम ने सुबह जल्दी बुला लिया था, जबकि सोनम मायके में थी। वह खुद एयरपोर्ट देर से अपने भाई के साथ पहुंची थी। जिसके बाद वे रवाना हो गए थे। यह बात राजा की मां उमा रघुवंशी भी कह चुकी हैं घूमने जाने वाले दिन यानी 20 मई को उनकी फ्लाइट सुबह 9.30 बजे थी। लेकिन सोनम ने राजा को सुबह 5 बजे ही उठा दिया था। सोनम ने कहा था कि एयरपोर्ट पर सुबह 6.30 बजे ही पहुंच जाए। इसलिए राजा ने रैपिडो बुक की और अकेला ही चला गया। मां और भाइयों ने बताया कि राजा जब वहां पहुंचा तो सोनम नहीं आई थी। उसने सोनम को कॉल किया पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद राजा ने अपनी मां से बात की और पूरा वाकया बताया। मां ने सोनम को फोन लगाया तो उसने जवाब दिया कि राजा सुबह देर से उठते हैं, उन्हें जल्दी उठाने के लिए ऐसा किया। बताया जा रहा है कि सोनम उस दिन मायके से सुबह 8 बजे के बाद एयरपोर्ट पर पहुंची थी, तब तक राजा उसका इंतजार ही करता रहा। भाई की पंसद का था घर का एलिवेशन भाई सचिन ने बताया कि घर का जो एलिवेशन है वह भी राजा की पसंद का ही था। काफी एलिवेशन देखे थे, लेकिन राजा को यह एलिवेशन पसंद था, इसलिए इसे फाइनल किया था। घर को देखकर बार-बार उसकी याद आ जाती है। घर में स्विमिंग पुल भी उसके लिए लिए ही बनवाया था। राजा जिम जाता था, जिम से आने के बाद कई बार वह स्विमिंग पुल में तैरता था। 18 मई को परिवार के लोगों के साथ उसने पुल में काफी मस्ती की थी। वह काफी खुश नजर आ रहा था। आज भी सजा है राजा का बेडरूम दूसरी मंजिल पर राजा का बेडरूम है। शादी के बाद इस रूम को सजाया गया था। जिसमें लाल गुब्बारे और रीबन लगी है। ये कमरा आज भी सजा हुआ है। जगह-जगह गुब्बारे और रीबन लगी हुई है। समय के साथ-साथ गुब्बारों की हवा कम हो चुकी है। वहीं बेड के ठीक पीछे की दीवार पर दिल के आकार के गुब्बारे लगे है, साथ ही वहां पर आई लव यू के लेटर भी लगे है। घटना के इतने दिन बाद भी ये कमरा सजा हुआ है। भाई सचिन ने बताया कि रात में भाई लोग वहां बैठते है और बातें करते है, ताकि राजा को अच्छा लगे। उन्होंने बताया कि राजा का नाम भी उन्होंने ने ही रखा था। 17 दिन बाद मिली थी सोनम 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात की। 2 जून को राजा का शव मिला। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ। ये खबरें भी पढ़ें... सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड:राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े शिलॉन्ग में राजा-सोनम के हनीमून के आखिरी 9 घंटे:सोनम ने बनाया सुबह 5.30 बजे होटल छोड़ने का प्लान, किलर्स को लोकेशन भेजकर बुलाया राजा हत्याकांड में एक गलती से उलझी सोनम:मोबाइल चालू करते ही लोकेशन ट्रेस हुई; विशाल से आमना-सामना कराया तो राज ने जुर्म कबूल किया सोनम के पिता की दुकान में काम करता था राज:राजा के अंतिम संस्कार वाले दिन घर आया; पड़ोसियों को अपनी गाड़ी से लेकर गया