गोली मारकर हत्या करने वालों पर 10-10 हजार का इनाम:दुकान जा रहे व्यक्ति को मारा था, बेटे पर भी लाठी-डंडों से किया था हमला

दतिया के मुरैरा गांव में होली के दिन हुई बाबूलाल कुशवाहा की हत्या के तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 14 मार्च की शाम करीब 7 बजे बाबूलाल कुशवाहा गांव में अर्जुन कुशवाहा की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में अर्जुन ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट की। जब बाबूलाल ने थाने में शिकायत करने की बात कही, तो अर्जुन का बेटा महेंद्र और उसका साला अमित वहां आ गए। दोनों ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से बाबूलाल गिर पड़े। उन्हें बचाने आए बेटे ओमप्रकाश पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल से झांसी और फिर ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुरैरा निवासी महेंद्र (अर्जुन कुशवाहा का बेटा), अर्जुन (मानिक कुशवाहा का बेटा) और अमित (वृंदावन कुशवाहा का बेटा) पर इनाम घोषित किया है। एएसपी सुनील शिवहरे ने बताया सोनागिर थाना पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह इनाम तय किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।