सीहोर में पानी चोरी पर सख्त कार्रवाई:पार्वती नदी से दो अवैध मोटर जब्त; नपा और पुलिस टीम नाव से कर रही पहरेदारी

सीहोर में बढ़ते तापमान के साथ जल संकट गंभीर होता जा रहा है। कलेक्टर ने जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर दिया है। प्रशासन ने बिना अनुमति नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। आष्टा क्षेत्र में 12 निजी बोर का अधिग्रहण किया गया है। नगरपालिका सीहोर काहिरी बंधान का पानी शहर के लिए संरक्षित कर रही है। पार्वती नदी में पुलिस बल के साथ नाव से गश्त की जा रही है। टीम ने निरीक्षण के दौरान पानी की चोरी करते हुए दो मोटर पकड़ी हैं। शहर की जलापूर्ति काहिरी डेम से होती है। शाजापुर क्षेत्र के किसान बंधान से अवैध रूप से पानी निकालते हैं। नगरपालिका ने इस पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम बनाई है। टीम पार्वती नदी में नाव से निरीक्षण करती है। ग्रामीण अक्सर टीम के साथ विवाद करते हैं और पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। इसलिए अब पुलिस बल भी टीम के साथ तैनात रहता है। जमोनिया-भगवानपुरा तालाब का निरीक्षण कर रही टीम नगरपालिका के एई विजय कोली ने बताया कि टीम पार्वती नदी के साथ जमोनिया और भगवानपुरा तालाब का भी नियमित निरीक्षण कर रही है।