मऊगंज में बिजली गिरने से महिला की मौत:छह लोग झुलसे; सभी घायल अस्पताल में भर्ती

मऊगंज जिले में 14 जून की रात बारिश के साथ बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। शाहपुर थाना पुलिस के मुताबिक, बधैया गांव में बिजली गिरने से 50 वर्षीय गीता साकेत की मौत हुई है। दरअसल, वह घर के अंदर थीं, तभी बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गईं। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बलभदगढ़ गांव में कंचन गोस्वामी और उनकी दादी अनसुइया गिरि भी झुलसी हैं। गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट बड़ागांव निवासी रजनीश केवट कालू पर तालाब के पास बिजली गिरी। मुदारिया चौबान गांव में निचका कोल, अरुणा कुशवाहा और दुर्गा कुशवाहा भी घर के अंदर ही बिजली गिरने से झुलस गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया हैहै। एसडीएम बीपी पांडे और तहसीलदार ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।