श्योपुर के कूनो में चीतों को गर्मी से राहत:वाटर लिफ्ट प्रणाली स्थापित कर 8.6 किमी पाइपलाइन से पानी खींचा; 15 जगह पहुंचाया

कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। पार्क प्रबंधन ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि सौर ऊर्जा आधारित जल लिफ्ट प्रणाली स्थापित की है। कूनो नदी से पानी निकालकर 8.6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए 15 जल बिंदुओं और स्प्रिंकलरों तक पहुंचाया जा रहा है। इस वर्ष तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चीता वीरा के दो शावक 4 फरवरी को जन्मे थे। निरवा के पांच शावक 27 अप्रैल को जन्मे थे। ये सभी शावक पहली बार गर्मी का सामना कर रहे हैं। पार्क प्रबंधन की इस पहल से मां और शावकों को राहत मिली है। लिफ्ट प्रणाली से बढ़ी हरियाली स्प्रिंकलर सिस्टम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है। वन्यजीवों को इससे ठंडक मिल रही है। मां और शावक नियमित रूप से इन जल स्रोतों का उपयोग कर रहे हैं। मादा चीता निरवा ने गर्मी में भी अपने शावकों की अच्छी देखभाल की है। कूनो में कुल 27 चीते कूनो में वर्तमान में 27 चीते हैं। इनमें 10 वयस्क और 17 शावक शामिल हैं। दो अन्य चीते गांधीसागर में हैं। सरकार की हरित ऊर्जा नीति के तहत सौर पंपों से जल आपूर्ति की जा रही है। यह व्यवस्था वन्यजीवों के संरक्षण में सफल साबित हो रही है।