बड़वानी में आज रहेंगे राज्यपाल और सीएम:विश्व सिकल सेल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल; तलून में सभी तैयारियां पूरी

बड़वानी के ग्राम पंचायत तलून में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के तहत विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे और राज्यपाल मंगूभाई पटेल दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर स्थित तलून में कार्यक्रम स्थल तैयार कर लिया गया है। टोल टैक्स के पास तीन भागों में डोम टेंट लगाए गए हैं। वर्षा और गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगाए गए हैं। राज्यपाल के लिए तलून के इनडोर स्टेडियम परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री के लिए सड़क किनारे खेत के पास अलग हेलीपैड की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल में लकड़ी का बेसमेंट और प्लाई का फर्श बिछाया गया है। प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इनमें सुरक्षा, आवास, परिवहन, बिजली और सफाई शामिल हैं। फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। राज्यपाल हेलीपैड से वाहन काफिले के साथ 500 मीटर दूर स्थित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।