रमा दुबे बनीं उमरिया परिवहन अधिकारी:यातायात विभाग में फेरबदल; संतोष पाल को कटनी का प्रभार

उमरिया परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग की नई तबादला सूची में 10 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। जबलपुर डिप्टी टीसी कार्यालय में पदस्थ रमा दुबे को उमरिया का नया जिला परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान जिला परिवहन अधिकारी संतोष पाल का ट्रांसफर कटनी किया गया है। वे वहां सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर कार्यभार संभालेंगे। उमरिया में लंबे समय से बिना आवश्यक दस्तावेजों के बसों का अवैध संचालन एक बड़ी समस्या रही है। परिवहन विभाग इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा था। रमा दुबे के नए जिला परिवहन अधिकारी के रूप में पदभार संभालने के बाद परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।