भिंड में एक हफ्ते में फायरिंग की तीसरी घटना:गांधीनगर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस तलाश में जुटी

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक सप्ताह में यह तीसरा मामला है, जब अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई है। शुक्रवार देर रात गांधीनगर में हुई घटना से इलाके में डर का माहौल है। शुक्रवार रात को अज्ञात बदमाशों ने गांधीनगर निवासी आनंद कुशवाहा के घर के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही देहात और सिटी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चेहरे पर कपड़ा बांधे थे बदमाश प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश चेहरे ढके हुए थे और वारदात को अंजाम देकर तुरंत भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश गायब हो चुके थे। पहले दो बार हो चुकी है फायरिंग इससे पहले मंगलवार रात अटेर क्षेत्र के डाक बंगला इलाके में पूर्व पार्षद के घर पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी, जिसमें छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार की रात दबोहा इलाके में भी ऐसी ही घटना हुई थी। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। लोग पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल उठा रहे हैं। घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग तेज कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।