रायसेन में भतीजे ने चाची को मारी कुल्हाड़ी:पुराने विवाद में पैरों पर किया वार; गंभीर हालत में भोपाल रेफर

रायसेन के वार्ड 18 में एक पुराने विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शनिवार रात करीब 10 बजे की इस घटना में 50 वर्षीय शारदा कुचबंदिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को शारदा कुचबंदिया (50) अपने घर में थी। इस दौरान आरोपी भतीजे सिकंदर कुचबंदिया ने अपनी चाची के सिर और दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घायल महिला की बेटी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गई। एसडीओपी ने लिया जायजा सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शेर सिंह सुरिया ने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।