घर के गार्डन में मिला साढ़े तीन फीट का मगरमच्छ:शिवपुरी में सफाई के दौरान दिखा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू,चांदपाठा झील में छोड़ा जाएगा

शिवपुरी में रविवार सुबह एक घर के गार्डन में साढ़े 3.5 फीट लंबा मगरमच्छ मिला। वन विभाग की टीम ने इसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। पर्यावरण प्रेमी ब्रजेश तोमर ने बताया कि उनके घर के बाहर एक छोटा सा गार्डन बना हुआ है, जहां सुबह सफाई के दौरान उनकी मां को मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उनका पालतू कुत्ता सुबह 4 बजे से लगातार भौंक रहा था, लेकिन शुरू में इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में मगरमच्छ दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ को चांदपाठा के झील से छोड़ा जाएगा सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को चांदपाठा के झील से छोड़ा जाएगा। ये वहीं से नालों के रास्ते शहर में घुस आया होगा। शहर में 10 से 12 फीट के मगरमच्छों किया गया रेस्क्यू गौरतलब है कि हर साल बारिश के दौरान शिवपुरी में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब तक शहर में 10 से 12 फीट के मगरमच्छों का भी रेस्क्यू किया जा चुका है। चांदपाठा झील में हजारों की संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं, जो बरसात के दौरान पानी से भरे नालों के जरिए शहर में पहुंच जाते हैं।

Jun 29, 2025 - 10:52
 0  9