मुहर्रम जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी:विसर्जन घाट पर रहेंगे गोताखोर, अफवाह फैलाने वालों पर रखी जाएगी नजर

बुरहानपुर में निमाड़ रेंज के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को पहुंचे। यहां उन्होंने मोहर्रम पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक के बाद एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और पुलिस टीम के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीआईजी बहुगुणा ने बताया कि बुरहानपुर पुलिस की तैयारियां संतोषजनक हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखेगी। जुलूस मार्ग पर ताजियों की सुगम आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक तारों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह दिए निर्देश यहां से निकला फ्लैग मार्च शुक्रवार रात फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर मोहर्रम जुलूस मार्गों से संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए शहर के मुख्य चौराहे फूल चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, मंडी चौक होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ। मार्च में निमाड़ रेंज डीआईजी खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी देवेंद्र पाटीदार, एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर, एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, यातायात थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ठाकुर सहित बल मौजूद रहा।