लटेरी के अस्पताल में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:स्टाफ रूम में मिला शव, पति पार्किंग में काम करता है

विदिशा के लटेरी के सद्गुरु नगर हॉस्पिटल में शनिवार को स्टाफ रूम में 26 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतका हॉस्पिटल परिसर में ही पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। सूचना पर पहुंची आनंदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका ग्राम झूकर जोगी की रहने वाली थी और उसका पति सद्गुरु हॉस्पिटल में पार्किंग की जिम्मेदारी संभालता था। दोनों अस्पताल परिसर के स्टाफ रूम में रह रहे थे। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, एक 5 साल की बेटी और 3 साल का बेटा। शनिवार को महिला का शव उसी स्टाफ रूम में मिला। सूचना मिलने पर आनंदपुर थाना प्रभारी बी.डी. सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ में भी खलबली मच गई। सभी हैरान हैं कि हॉस्पिटल जैसे संवेदनशील परिसर में इतनी गंभीर घटना कैसे हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।