धार कलेक्ट्रेट परिसर में कचरे का ढेर, टूटे पड़े डस्टबिन:बिजली की डीपी के पास कई दिनों से जमा है कचरा, आग लगने का खतरा
धार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में ही सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। यहां अपर कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित गार्डन के पास कचरा जमा हुआ है। गार्डन भी पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आ रहा है। नगर पालिका द्वारा कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए डस्टबिन टूटकर जमीन पर पड़े हैं। इनके आसपास कचरा फैला हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर कचरा जमा है, उसके पास ही बिजली की डीपी लगी हुई है। ऐसे में डीपी में तकनीकी खराबी या चिंगारी उठने की स्थिति में कचरे में आग लगने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद यहां से कचरा हटाने और डस्टबिन को व्यवस्थित करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ADM कार्यालय के सामने ही कचरे का ढेर
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न कार्यों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में साफ-सफाई और कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था जरूरी है। लेकिन अपर कलेक्टर कार्यालय के सामने ही कचरे का ढेर और टूटे डस्टबिन स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति बयां कर रहे हैं। स्थानीय निवासी कमलेश का कहना है कि यह कचरा कई दिनों से यहां पड़ा है, लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने नगर पालिका से यहां नियमित सफाई करवाने के साथ टूटे डस्टबिन को भी ठीक करवाने की मांग की, ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे और संभावित खतरे को टाला जा सके। मामले को लेकर नगर पालिका सीएमओ विश्वनाथ सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।