इंदौर में कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर किया सुसाइड:वीडियो में सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप; पत्नी-बच्चों से कहा- मार्केट जा रहा हूं

इंदौर में एक रेडिमेड कपड़ा व्यापारी ने जिला अस्पताल के बाहर जहर खा लिया। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इसमें कुछ लोगों पर उधार लिए रुपयों को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि समय से पैसा चुकाने के बाद भी अधिक ब्याज मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना शुक्रवार शाम की है। व्यापारी महेंद्र जाधव पत्नी और बच्चों से मार्केट जाने का कहकर निकला था। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एमवाय अस्पताल से चंदन नगर पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में भिजवा दिया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। भाई बोला- महेन्द्र को लगातार धमकियां मिल रही थीं
जितेन्द्र के मुताबिक, महेंद्र ने करीब 8 माह पहले हेमंत वर्मा, आलोक जैन, जीतू चावला, उसकी गर्लफ्रेंड पूनम, अरविंद परमार और कमल नाम के व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे। वह समय पर पैसे चुका भी रहा था, लेकिन सभी व्यापारी उससे भारी ब्याज वसूल रहे थे। इसी कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। पत्नी से कहा- शाम को लौटूंगा, आई मौत की खबर
महेंद्र ने आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में सभी के नाम लिए हैं। यह वीडियो पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। भाई जितेन्द्र ने बताया कि, शुक्रवार सुबह महेन्द्र ने अपनी पत्नी और बच्चों को श्रीकृष्ण मार्केट से आने को कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह दिनभर घूमता रहा, लेकिन घर नहीं लौटा। शाम को अस्पताल से उसकी मौत की जानकारी मिली। भाई जितेन्द्र ने मामले में सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।