रतलाम में पैराडाइज वैली में किशोर डूबा, मौत:दोस्तों के साथ घूमने गया था; तीन बहनों का इकलौता भाई था; SDERF ने किया रेस्क्यू

रतलाम शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली पिकनिक स्पॉट पर रविवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक फैजान पिता अनवर खान, अरिहंत परिसर का निवासी था। वह कॉलोनी के पांच दोस्तों के साथ घूमने गया था। शाम करीब 5:30 बजे सभी दोस्त पानी में नहा रहे थे, तभी फैजान गहराई में चला गया और डूब गया। फैजान के दोस्तों ने जब उसे पानी में नहीं देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष डाबर की टीम ने SDERF को बुलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब 9:30 बजे फैजान का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। तीन बहनों का इकलौता भाई था फैजान फैजान तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता अनवर ट्रॉला चालक हैं और फैजान कार वायरिंग का काम सीख रहा था। दो बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि तीसरी बहन की उम्र 19 साल है। हादसे के समय फैजान घर पर अकेला था। उसके माता-पिता जावरा स्थित हुसैन टेकरी दर्शन के लिए गए थे। पिता को कहा- ‘आ रहा हूं घर’, लेकिन वापस नहीं लौटा फैजान के पिता अनवर खान ने बताया कि जावरा से लौटते समय उन्होंने रास्ते में नामली के पास फैजान को कॉल किया था। उसने बताया कि वह बाहर है और जल्द घर लौट आएगा। शाम 6 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो फैजान नहीं लौटा। बार-बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसके दोस्त काजिम को कॉल किया तो उसने बताया कि फैजान पानी में डूब गया है। फिर परिजन पैराडाइज वैली पहुंचे। दो अन्य युवकों को ग्रामीणों ने बचाया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैजान से पहले दो अन्य युवक भी पानी में डूबे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समय रहते बचा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकालकर CPR दिया जिससे उनकी जान बच गई। बाद में दोनों युवक वहां से चले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है। SDERF और पुलिस टीम की तत्परता से फैजान का शव बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Aug 4, 2025 - 07:34
 0  2