बैतूल में कलेक्टर ने अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दिए:रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी कार्रवाई; नगर में 70-80 होर्डिंग चिह्नित

बैतूल के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने नगर से अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दिए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से यह कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए नगरपालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तैनात की गई है। नगरपालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से होर्डिंग हटाएगी। प्रशासन ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों को शनिवार रात तक स्वयं हटाने का समय दिया है। नगर में लगभग 70 से 80 अवैध होर्डिंग चिह्नित किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक बृज गोपाल परते के अनुसार, शहर में होर्डिंग लगाने का अधिकार प्रिंटिंग टास्क कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने तीन साल के लिए 86 लाख रुपए अग्रिम जमा कर 91 होर्डिंग लगाए हैं। अब छोटे बोर्ड और साइन बोर्ड भी हटाए जाएंगे। शासकीय भूमि पर फिलहाल कोई अवैध होर्डिंग नहीं है। फिर भी प्रशासन सर्वे कर चिह्नांकन करेगा। निजी भूमि पर होर्डिंग लगाने के लिए भी अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति के लगे होर्डिंग भी हटाए जाएंगे।

Sep 20, 2025 - 14:36
 0  9