बीपीएल चौराहे से घंटाघर तक बनेगा आदर्श रोड:मंदसौर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन अलर्ट

मंदसौर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया है। शहर में बीपीएल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक सड़क नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) इस मार्ग को एक आदर्श सड़क के रूप में विकसित करेगा। इसी क्रम में, MPRDC के डिविजन मैनेजर ने पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) और अनुविभागीय अधिकारी (SDM) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि MPRDC विभाग इस कार्य में हरसंभव सहयोग करेगा ताकि यह सड़क एक आदर्श पहचान बना सके। एसपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक कलेक्टर अदिति गर्ग और आमजन के सहयोग से शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग को प्रदेश में एक आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। एसडीएम शिवलाल शाक्य ने कहा कि कलेक्टर अदिति गर्ग की मंशा और वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए इस व्यस्त मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करना आवश्यक है। यह कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। एडिशनल एसपी तेरसिंह बघेल ने भास्कर को बताया कि आमजन के सहयोग से मध्य प्रदेश में यह पहली आदर्श सड़क बनाने का संकल्प लिया गया है। इससे यातायात जागरूकता के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक का लक्ष्य है कि इस परियोजना के सफल होने के बाद शहर की अन्य सड़कों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाए। अधिकारियों ने गांधी चौराहा से घंटाघर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान MPRDC के एसडीएम मानवेन्द्र सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर, शहर कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और पुलिस बल के अन्य सदस्य मौजूद थे।