इदौर में बुलेट को कार ने मारी टक्कर:निजी कंपनी कर्मचारी की मौत,परिवार को घटना पर संदेह
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उसके दोस्त को मामूली चोट आई है। परिवार के लोगो ने घटना को लेकर संदेह जताया है। पुलिस के मुताबिक घटना डी मार्ट के पास की है। यहां पर अक्षय(32) पुत्र कैलाश टमटा निवासी ओल्ड पलासिया की बुलेट को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दोस्त देर रात एमवाय लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षय का दोस्त रजत उसे अस्पताल में छोड़कर चला गया। परिवार को दोस्त पर शंका परिवार के मुताबिक अक्षय अपने दोस्त रजत के साथ डी मार्ट गया था। रजत ने परिवार को मोबाइल पर जानकारी दी कि वह पेशाब करने गया था। तब अक्षय बुलेट के पास खड़ा था। इस दौरान एक लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मारी। रजत ने खुद के भी हाथ पैर में चोट आने की बात कही। लेकिन वह परिवार के सामने नही आया। परिवार ने पूरे मामले में शंका जाहिर की है। अक्षय एक निजी टायर कंपनी में काम करता था। उसके पिता पीडब्लूडी में पदस्थ है। वही परिवार में मां और एक छोटा भाई भी है। पुलिस हादसे को लेकर जानकारी जुटा रही है।
