रात में काम पर गया सुबह सड़क किनारे शव मिला:सतना में जेसीबी हेल्पर के हाथ में भरी थी मिट्टी, घसीटने के निशान मिले

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान लखनवाह निवासी 30 वर्षीय पंकज हरिजन के रूप में हुई है। शव के पास घसीटने के निशान मिले हैं जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेसीबी ड्राइवर के हेल्पर का काम करता था जानकारी के अनुसार, पंकज हरिजन निजी तौर पर जेसीबी में हेल्पर का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने बिहरा क्रमांक-1 से रखौंधा जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत कोटर थाना पुलिस को सूचना दी। रात में जेसीबी ड्राइवर के साथ गया था पहाड़ बताया गया है कि पंकज रविवार रात जेसीबी मशीन के साथ रखौंधा पहाड़ काम पर गया था। उसके पिता अच्छेलाल हरिजन भी उस समय घर पर नहीं थे वे बाबूपुर स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे। घटनास्थल पर शव के पास घसीटने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। वहीं मृतक के हाथों में खेत की मिट्टी भी लगी मिली है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं सूचना मिलते ही कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक के परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं पुलिस उनका इंतजार कर रही है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0