संग्रामपुर की जीवदया गौशाला में गोवर्धन पूजा:जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया गौ पूजन; पशुपालक चौपाल भी आयोजित

बुरहानपुर जिले के ग्राम संग्रामपुर में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जीवदया गौशाला का भ्रमण किया और गौ-माताओं की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गौ-माताओं को फूलमालाएं पहनाकर उनका पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से गौ-माताओं को दलिया के पौष्टिक लड्डू खिलाए और उनके प्रति स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान पशुपालक चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उन्हें पशुपालन के लाभ, प्राप्त होने वाले उत्पाद और जैविक खेती अपनाने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई और प्रेरित किया गया।