खंडवा में 64 साल की बुजुर्ग महिला से रेप:नशे में धुत आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाया, चिल्लाने पर गांववाले पहुंचे, आरोपी फरार

खंडवा में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। घटना दिवाली की अगले दिन यानी मंगलवार दोपहर की है। मूंदी थाना क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दोपहर के समय वह 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुसा और जबरदस्ती रेप किया। महिला ने विरोध किया तो दरिंदे ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। वृद्ध महिला घर में अकेली रहती है। महिला बीमार है ज्यादातर समय वह घर में रहती है। मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब आरोपी वृद्धा के घर पहुंचा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए वह चिल्लाने लगी, तब आवाज सुनकर कुछ युवक पहुंचे और फिर पूरा गांव उमड़ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गांव में भी पुलिस तैनात ग्रामीणों ने बताया कि, महिला के चिल्लाने के बाद कुछ बच्चे, जो वहां आसपास थे, वो पहुंच गए। दरिंदा उस समय भाग निकला। लोगों ने उसे काफी देर तक ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि यदि आरोपी उनके हाथ लग गया तो उसे मार डालेंगे। मूंदी थाना पुलिस ने भी आरोपी के गांव में आने को लेकर वहां डेरा जमाकर रखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजकुमार पिता सज्जन निवासी कांकरिया जिला हरदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। आरोपी कुछ सालों से मूंदी थाना क्षेत्र में अपने बहन-जीजा के घर रहता था। वो रबी सीजन में किसानों के खेतों में सिंचाई का ठेका लेता था।

Oct 22, 2025 - 07:58
 0  0