शराब दुकान के पास युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में पैसे मांगने का आरोप, कमर-पैर में लगे वार; जिला अस्पताल में भर्ती
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नईबस्ती में गुरुवार रात एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। वार्ड क्रमांक-15 की शराब दुकान के पास हुई घटना में रावेन्द्र सिंह उर्फ छोटू घायल हो गया। उसके कमर और दोनों पैरों में चाकू के वार लगे हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावेन्द्र हनुमान नगर का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, वह रात करीब 10 बजे बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहा था। शराब दुकान के पास चार-पांच लोग खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने रावेन्द्र से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर विवाद हुआ और लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने रावेन्द्र पर चाकू से तीन वार किए। चाकू के वार कमर और दोनों पैरों में लगने से वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद रावेन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया आरोप परिजनों ने रवि रैकवार, बाबू दाहिया और प्रतीक यादव पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते रावेन्द्र को निशाना बनाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान लिए घटना की सूचना मिलने के बाद कोलगवां पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल रावेन्द्र के बयान दर्ज किए। पुलिस ने परिजनों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हमले की वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट होगी।