मैहर के अमरपाटन में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, युवक घायल:हमलावर ने पहले पूछा विधायक का विरोध करेगा; हां कहने पर चला दी गोली

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना रीवा रोड स्थित मां शारदा ढाबे पर हुई। घायल युवक को तुरंत सतना के बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 11 बजे हुई। अमरपाटन थाना से लगभग 4 किलोमीटर दूर मां शारदा ढाबे में पुनीत पटेल का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पुनीत पटेल और शिवम नामक युवक ढाबे में बैठे थे, तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। बचाव के दौरान पैर पर लगी गोली दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अज्ञात युवक ने पुनीत पटेल पर जानलेवा हमला करने बंदूक तान दी। बचाव के प्रयास में पुनीत ने बंदूक को हाथ से झटक दिया, जिससे गोली उसके पैर में जा लगी। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हमलावर ने पूछा विधायक का विरोध करेगा, हां कहने पर फायर घटना के बाद घायल युवक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में घायल युवक ने बताया कि हमलावर ने उससे पूछा कि क्या वह विधायक जी का विरोध करेगा। जब पुनीत ने हां कहा, तो अज्ञात युवक ने गोली चला दी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।