किसानों को दूसरे बैंकों में भुगतान की मांग

कोरबा | आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिए जारी रहने और गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार करने के साथ ही धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खाते में डालने की मांग की है। जिलाध्यक्ष आरडी लोगन ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। इसके कारण किसान धान नहीं बिकने की समस्या से चिंतित है। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है, लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है, जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है। इससे किसानों को बड़ी समस्या होती है। आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिए जारी रहे।

Nov 16, 2025 - 06:40
 0  0