गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा:आज रात 9:50 बजे रायपुर पहुंचेंगे, कल बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का पूरा पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाह रात 9:50 बजे माना एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे। वे रिसॉर्ट में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार, 13 दिसंबर को वे दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। बस्तर ओलंपिक समारोह में शामिल होंगे अमित शाह जगदलपुर पहुंचने के बाद अमित शाह बस्तर ओलंपिक समारोह में शामिल होंगे। वहां वे खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4:55 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे प्रदेश भाजपा के मिशन 2028 और और जनसंपर्क रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। एक महीने में तीसरा दौरा केंद्रीय गृहमंत्री शाह का एक महीने में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वो राज्योत्सव, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। हर दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और अफसरों से फीड बैक ले रहे हैं।