धमतरी में पहली बार ब्राइडल कॉम्पीटिशन, सुधा चंद्रन पहुंचीं:एक्ट्रेस ने कहा- महिला की सफलता में पुरुष का हाथ; आत्महत्या कायरता

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पहली बार ब्राइडल कॉम्पीटिशन और फैशन-शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना सुधा चंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं की सफलता में पुरुषों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया और आत्महत्या को कायरतापूर्ण कदम करार दिया। यह आयोजन शहर के अग्रसेन भवन में हुआ। प्रदेशभर से फैशन शो में 10 और ब्राइडल कॉम्पीटिशन में 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुधा चंद्रन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अपने नृत्य का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। आज की पीढ़ी की महिलाओं को कुछ नया करने की स्वतंत्रता मिली है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलने से उनकी प्रतिभा और निखर रही है। उन्होंने पुरानी कहावत को बदलते हुए कहा कि अब महिला की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ होता है। देश के कोने-कोने से महिलाएं और युवतियां अपनी प्रतिभा के दम पर महानगरों में अपनी पहचान बना रही हैं। महिलाएं संघर्ष से सफलता हासिल करना जानती हैं- सुधा सुधा चंद्रन ने बताया कि उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान नकारात्मक भूमिकाओं से मिली है, जिसका श्रेय टेलीविजन को जाता है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं संघर्ष करके सफलता हासिल करना जानती हैं। आत्महत्या जैसे कदम उठाने वालों को कायर बताते हुए सुधा चंद्रन ने कहा कि वे जीवन में संघर्ष करना नहीं जानते। उन्होंने जोर दिया कि आगे बढ़ने के लिए पारिवारिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। परिजनों को अपनी बेटियों पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह दौर नहीं रहा जब लोग समाज के डर से अपनी लड़कियों का समर्थन नहीं करते थे, जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती थी। महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की आयोजिका उषा शर्मा ने कहा कि धमतरी में पहली बार फैशन-शो और ब्राइडल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इसमें धमतरी के अलावा अन्य प्रदेशों की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फैशन-शो में 10 प्रतिभागी और ब्राइडल कॉम्पिटिशन में 10 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया। फाउंडेशन में 100 सदस्यों की पूरी टीम है।