विदिशा में रिश्तेदार ने ही की महिला की हत्या:जेवर लूटने के बाद गला घोंटा; आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के गहने बरामद

विदिशा में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी मृतका का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना 12 मार्च की है। करारिया चौराहा थाना क्षेत्र के गुरारिया हाईवे ब्रिज के नीचे एक महिला का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान शमशाबाद निवासी 50 वर्षीय सविता राजपूत के रूप में हुई। घर से जेवर और बैग लेकर निकली थी परिजनों ने पुलिस को बताया कि सविता घर से सोने के आभूषण और एक बैग लेकर निकली थीं। हालांकि, घटनास्थल पर कोई जेवर नहीं मिला था, जिससे लूट की आशंका भी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। शादी समारोह में मिला, फिर बहला-फुसलाकर ले गया जांच के दौरान शमशाबाद निवासी चंदन सिंह राजपूत उर्फ लल्लू (35) की संलिप्तता सामने आई, जो फिलहाल बरईपुरा, विदिशा में रह रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने लूट के बाद महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी 11 मार्च को करारिया क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में महिला से मिला था। वहीं से वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से 5 लाख के जेवर बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की दो चूड़ियां, गले की चेन, झुमके, मंगलसूत्र, दो चांदी की अंगूठियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।