21 मार्च से डाउन सिंड्रोम जागरूकता पखवाड़ा:26 मार्च को लगेगा बड़ा कैंप, सर्टिफिकेट भी बनाकर देंगे

इंदौर जिले में 21 मार्च को विश्व डाउन सिड्रोम दिवस मनाया जाएगा। इस दिन से अंतरराष्ट्रीय डाउन सिंड्रोम जागरूकता पखवाड़ा भी शुरू होगा इस पखवाड़े में जनजागरूकता, निदान और उपचार के लिए कैंप सहित अन्य प्रोग्राम होंगे। इंदौर में पखवाड़े के अंतर्गत 26 मार्च को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा डीडीआरसी में सुबह 11 से 4 बजे तक कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप लोकल लेवल कमेटी और डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया मिलकर लगाऐगा। इंदौर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स इंदौर के विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से डाउन सिंड्रोम बीस्की से ग्रिसेत बच्चों के लिए हेल्थ कैंप, पेरेंट्स से बातचीत, समस्या/निदान जागरूकता प्रोग्राम किए जाएंगे। प्रोग्राम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक इंदौर द्वारा डाउन सिंड्रोम से ग्रसित बच्चों के दिव्यांगता सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड तैयार किए जाएंगे।