सागर में 1.82लाख विद्यार्थियों को बांटा जाएगा टेट्रा पैक मिल्क:नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे मील में मिलेगा दूध

प्रदेश सरकार ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे मील के साथ अतिरिक्त पोषण के रूप में टेट्रा पैक दूध मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सागर जिले के स्कूलों में भी मिड-डे मील में दूध बांटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत सागर जिले में स्थित 2574 स्कूलों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के 1 लाख 82 हजार 947 से अधिक विद्यार्थी लाभांवित होंगे। जिसमें नर्सरी के 495, एलकेजी के 1425, यूकेजी के 1566, कक्षा 1 के 18695, कक्षा 2 के 13421, कक्षा 3 के 21582, कक्षा 4 के 23449, कक्षा 5 के 27195, कक्षा 6 के 23129, कक्षा 7 के 25777 एवं कक्षा 8 के 26213 विद्यार्थी शामिल हैं। सरकार ने यह निर्णय बच्चों के पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लिया है। क्या है टेट्रा पैक मिल्क टेट्रा पैक मिल्क सामान्य दूध को विशेष तकनीक से स्टरलाइज करके छह-परत वाली एयरटाइट पैकेजिंग में बंद किया जाता है। इससे दूध बिना रेफ्रिजरेशन के 6 से 9 महीने तक सुरक्षित और ताजा रहता है। यह पैकेजिंग मिलावट की आशंका को लगभग समाप्त कर देती है और दूर-दराज के इलाकों में आसानी से वितरण संभव बनाती है। सरकार ने विशेष रूप से टेट्रा पैक का चयन इसलिए किया है ताकि बच्चों को शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित दूध मिल सके, जिससे उनकी सेहत मजबूत हो और स्कूल में उपस्थिति भी बढ़े।