अयोध्या में बढ़ी ठंड, 7.5 डिग्री तापमान:सुबह घना कोहरा, दिन में हल्की धूप के आसार

अयोध्या में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाए रहने और आंशिक बादल रहने की संभावना है। कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को अयोध्या में गुनगुनी धूप निकली, जिससे लोगों को गलन से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम होते ही ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर का असर फिर से बढ़ गया। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। तापमान सामान्य से नीचे, आर्द्रता अधिक मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 3.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। सुबह कोहरा, दिन में हल्की धूप की संभावना मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंटेगा। इसके बाद बुधवार की तरह हल्की धूप निकलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नए साल के पहले दिन भी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में इतनी ही गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन रात में ठंड और बढ़ेगी।