नेशनल हाईवे पर शव को कई वाहनों ने कुचला:संतकबीर नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा, पहचान में जुटी पुलिस टीम

संत कबीर नगर जिले में खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधा कला चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का छत-विक्षत शव मिला है। मंगलवार सुबह वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बुधा कला नेशनल हाइवे पर सुबह घूमने निकले लोगों ने सड़क पर शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर वे दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना कांटे पुलिस को दी। शव पर कई वाहनों के चढ़ जाने के कारण वह बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और हाफ लोवर पहना हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति को चौराहे पर घूमते देखा गया था, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी व्यक्ति का हो सकता है। कांटे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।