अमेठी में मौसम बदला, पूरे जिले में घना कोहरा:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज, विजिबिलिटी कम होने से बढ़ी ठंड

अमेठी में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके कारण पूरे जिले में घना कोहरा छा गया है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। इस मौसमी बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में करीब एक महीने बाद मौसम में यह बदलाव आया है। घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो गई है। वाहन चालकों को गाड़ियों के संचालन में परेशानी हो रही है, जिसके चलते वे हेडलाइट, फॉग लाइट और हॉर्न का उपयोग कर रहे हैं। पारे में अचानक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। अमेठी का वर्तमान तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है, जिसके दोपहर तक 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।करीब दो किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। पूरे जिले में गलन महसूस की जा रही है। इस बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, सड़क हादसों का खतरा बढ़ा है और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।