शामली में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री:जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

शामली जनपद में एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और दृश्यता काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान जताया है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता इतनी कम हो गई है कि लोगों को सुरक्षित आवाजाही के लिए स्ट्रीट लाइटों और वाहनों की हेडलाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग चौराहों पर कागज और कूड़ा-करकट जलाकर हाथ सेंकने को मजबूर हैं। यह स्थिति तब है जब जिलाधिकारी ने कई दिन पहले ही जनपद की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के आदेश दिए थे, जिनका पालन होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह इससे भी कम बताया जा रहा है। दोपहर तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन घने कोहरे के कारण ठंड का असर लगातार बना हुआ है।