गर्लफ्रेंड को 2 दोस्तों संग मिलकर मार-डाला:बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, एक ने मुंह दबाया, तीसरे ने घोंटा-गला; शादी के लिए जिद करने पर मर्डर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। खुद 2 दोस्तों के साथ पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने लड़की का पैर पकड़ा, दूसरे युवक ने मुंह दबाया और तीसरे (नाबालिग) ने गला घोंट दिया। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिला तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। दिनेश दुग्गा फाइनल ईयर में था। दिनेश और संगीता के बीच पिछले 2-3 साल से अफेयर था। संगीता उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। दिनेश उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात से वह परेशान होकर उसने संगीता की हत्या कर दी। ग्रामीणों को दिखा मानव कंकाल दरअसल, 22 जनवरी 2026 को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी ग्राम के रनोबाई उसेंडी की खेत में मानव कंकाल मिला। ग्रामीणों ने वहां किसी वारदात की आशंका जताई। ग्रामीणों ने फौरन पखांजूर थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। यह कंकाल एक युवती का था, जिसकी पहचान पोस्टमार्टम और कंकाल के साथ मिले कपड़ों के आधार पर बड़े कापसी निवासी संगीता उसेंडी के रूप में हुई। युवती के कॉल डिटेल खंगालने पर मिला सुराग मामनव कंकाल की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। युवती के परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंची। पुलिस ने दिनेश दुग्गा को 25 जनवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को गुमराह करता रहा युवक पूछताछ में दिनेश दुग्गा पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था। लेकिन बारीकी से पूछताछ में दिनेश ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसका संगीता के साथ पिछले 2-3 साल से अफेयर चल रहा था। इसी बीच संगीता उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। लेकिन वो उससे शादी नहीं करना चाहता था। संगीता के बार-बार दबाव डालने से वो नाराज हो गया। इसके बाद दिनेश ने संगीता को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने 2 दोस्त समनदीप पन्ना और एक नाबालिग को भी शामिल किया। आरोपी ने प्लानिंग के तहत 16 नवंबर 2025 को गर्लफ्रेंड को मिलने घर से बाहर बुलाया। खेत ले जाकर घोंटा गला, तड़प-तड़पकर गई जान दिनेश ने युवती को खेत की ओर ले गया। जहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर संगीता को गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। वहीं आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए युवती के मोबाइल को भी तोड़ दिया था। ……………………. क्राइम से जुड़ी खबर भी पढ़ें… बियर-बार में गर्लफ्रेंड के मर्डर का LIVE VIDEO: रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बोतल से फोड़ा सिर, सीने पर मुक्का मारा; गले लगाकर रोया, फिर भागा रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…