2 तस्कर गिरफ्तार, 7 किलो गांजा जब्त:ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाते महासमुंद बॉर्डर पर पकड़े गए

महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वयस्क आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 7 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति गांजा लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सीट के बीच रखे बैग से 7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में वयस्क आरोपी ने अपना नाम पारस लोधी (18) निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) बताया। उसने जानकारी दी कि गांजा ओडिशा से जबलपुर ले जाया जा रहा था। मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से 3 लाख 50 हजार का गांजा जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का गांजा, 75 हजार रुपए कीमत की बिना नंबर KTM मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपए का मोबाइल फोन जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 4 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, इसके स्रोत और गंतव्य की भी गहन जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0